ब्रिटेन में ट्रंप के खिलाफ गुस्सा उफान पर, राज्य यात्रा रोकने के लिए 70 हजार लोगों ने पटीशन पर किए हस्ताक्षर

punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 08:20 PM (IST)

London: ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिए गए राज्य स्तरीय दौरे के निमंत्रण का ब्रिटेन में भारी विरोध हो रहा है। इस दौरे को रोकने के लिए एक ऑनलाइन याचिका तेजी से लोकप्रिय हो रही है और अब तक 70,000 से अधिक लोग इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।  प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (Keir Starmer) ने 27 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजा चार्ल्स तृतीय का एक औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें ट्रंप को ब्रिटेन के ऐतिहासिक राज्य दौरे का निमंत्रण दिया गया। "यह वाकई विशेष है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह ऐतिहासिक है। राजा ने मुझसे यह पत्र आपको सौंपने का अनुरोध किया है। वह आपको अपनी शुभकामनाएं और सम्मान भेजते हैं।"


ये भी पढ़ेंः-यह है विश्व का अनोखा एयरपोर्ट: यहां उतरते ही पहुंच जाएंगे 3 देशों में, एक ही छत नीचे अलग-अलग कानून लागू

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने तुरंत इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। लेकिन इसके बाद ब्रिटेन में भारी विरोध शुरू हो गया। ट्रंप की इस यात्रा को रोकने के लिए  "स्टॉप ट्रंप कोएलिशन"  (Stop Trump Coalition) नामक संगठन ने एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसका शीर्षक है "ट्रंप की राज्य यात्रा को रद्द करें।"  "यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रति ट्रंप के अपमानजनक व्यवहार के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह हमारे मित्र या लोकतंत्र के समर्थक नहीं हैं। उन्हें सम्मानित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह निमंत्रण तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।" याचिका को अब तक 70,000 से अधिक लोगों ने समर्थन दिया है और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।   ट्रंप के यूके दौरे के विरोध की मुख्य वजह उनके हालिया बयान और व्यवहार हैं, जो उन्होंने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  (Volodymyr Zelensky) के प्रति दिखाया।  

 

ये भी पढ़ेंः-अमेरिका को पछाड़ चीन के हाथ लगा 'सफेद खजाना', 60 हजार साल तक नहीं होगी बिजली की कमी !

 

व्हाइट हाउस की बैठक में ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर एक आक्रामक रुख अपनाया और कहा कि "यूक्रेन को रूस के साथ शांति समझौता करना चाहिए," जिसे उनके विरोधियों ने  "पुतिन के समर्थन में बयान"  बताया। इस घटना के बाद ब्रिटेन में कई लोगों का मानना है कि ट्रंप अब लोकतंत्र और स्वतंत्रता के पक्षधर नहीं हैं, बल्कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के समर्थक बन चुके हैं।  ब्रिटेन में ट्रंप के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग (Wes Streeting) ने कहा,   "अगर ट्रंप ब्रिटेन आते हैं, तो विरोध प्रदर्शन निश्चित रूप से होंगे।" साथ ही TikTok  पर  जोए जार्डिनियर  (Zoe Jardiniere) नामक एक कार्यकर्ता ने याचिका को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया।


ये भी पढ़ेंः-सच हो रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ! ट्रंप-जेलेंस्की घमासान से तीसरे विश्वयुद्ध की आहट बढ़ी 
 

उन्होंने कहा, "याचिका पर हस्ताक्षर तेजी से बढ़ रहे हैं। यह देखना वाकई मजेदार है कि लोग इसे इतना समर्थन दे रहे हैं। ट्रंप ने हमें दिखा दिया कि वे पुतिन के प्रचारक मात्र हैं और यूक्रेन के अधिकारों की रक्षा करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।" हालांकि, अभी तक प्रधानमंत्री कीर स्टारमर या राजा चार्ल्स तृतीय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अगर यह याचिका 100,000 हस्ताक्षरों तक पहुंच जाती है, तो इसे ब्रिटिश संसद में चर्चा के लिए रखा जा सकता है। ब्रिटेन के राजनीतिक माहौल को देखते हुए ट्रंप की यात्रा को रद्द करना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि यह निमंत्रण आधिकारिक रूप से राजा द्वारा दिया गया है। लेकिन इस विरोध को देखते हुए सरकार को भारी दबाव का सामना करना पड़ सकता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News