पेरू में मैनुएल मेरिनो को छोड़नी पड़ी सत्ता, अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी सगस्ती

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 09:48 AM (IST)

पेरू: पेरू कांग्रेस की प्रमुख फ्रांसिस्को सगस्ती मंगलवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। कांग्रेस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। कांग्रेस ने सोमवार को ट्वीट कर घोषणा करते हुए कहा, ‘‘गणतंत्र के राष्ट्रपति के पद के लिए मंगलवार शाम चार बजे शपथ दिलाई जाएगी।'' इससे पहले दिन में सुश्री सगस्ती को पेरू कांग्रेस का प्रमुख चुना गया उनके पक्ष में 97 तथा विरोध में 26 मत पड़े थे जो कि उन्हें अस्थायी रूप से देश के राष्ट्रपति पद लेने का अधिकार देता है।

 

मिर्था वास्केज़ को कांग्रेस का पहला उपाध्यक्ष चुना गया था। सुश्री सगस्ती को देश राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद वह कांग्रेस की प्रमुख बन जाएंगी। इससे पहले रविवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्ष मैनुएल मेरिनो ने कई दिनों के सामूहिक विरोध के बाद इस्तीफे देने की घोषणा की। इसी दिन पेरू सरकार के 18 मंत्रियों में से 13 ने सामूहिक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता के विरोध में इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कांग्रेस ने आपात बैठक बुलाई थी। लेकिन नये राष्ट्रपति का चयन नहीं होने के कारण सोमवार को अन्य उम्मीदवारों के साथ बैठक की गई। 

 

असल में  देश दो दशक के सबसे बड़े संवैधानिक संकट का सामना कर रहा है और देश के लोकप्रिय नेता को संसद द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया था। टेलिविजन पर प्रसारित संक्षिप्त संबोधन में मैनुअल मेरिनो ने कहा कि मंगलवार को उनका अंतरिम राष्ट्रपति पद की शपथ लेना, कानून के दायरे में था। वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संसद में सदस्यों ने तख्तापलट का षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा, ‘‘ सभी लोगों की तरह मैं भी देश के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहता हूं।’’ मेरिनो ने इस्तीफा देने का फैसला ऐसे समय में लिया जब रात में अशांति के दौरान दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और उनके आधे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News