पाक की कोट लखपत जेल में महिला कैदी पर साथी बंदी ने फैंकी उबलती चाय और खाना
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 04:08 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में लाहौर की कोट लखपत जेल में एक अन्य कैदी ने एक महिला कैदी पर गर्म चाय और खाना फेंका जिससे उसका चेहरा झुलस गया। घटना 23 मई की है जब महिला कैदियों को खाना बांटा जा रहा था। पंजाब कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्मा नाम की महिला कैदी की हालत स्थिर है।
उन्होंने कहा कि कैदी को तुरंत जिन्ना अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी एक छोटी सी सर्जरी की गई। उसने अस्मा पर हमला कर उसे घायल करने वाली महिला कैदी की पहचान फातिमा जहांगीर के रूप में की है। उन्होंने कहा कि जेल अधिकारियों द्वारा घटना की जांच में हमलावर को 'बाइपोलर डिसऑर्डर और सिजोफ्रेनिया' का मरीज पाया गया।
अधिकारी ने कहा कि सर्विसेज अस्पताल के एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक भी जांच पैनल का हिस्सा थे, उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच के लिए एक अन्य उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है।