पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को फिर तलब किया

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2016 - 01:00 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित तौर पर ‘संघर्ष विराम के बेवजह उल्लंघन’ को लेकर आज लगातार तीसरे दिन भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया और दावा किया कि भारतीय सैनिक रिहायशी इलाकों को ‘इरादतन’ निशाना बना रहे हैं।  पाकिस्तान विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा बस को जानबूझकर निशाना बनाकर किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन की निंदा की।  

पाकिस्तान का कहना है कि धुडनियाल सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में नौ आम शहरी मारे गए और एक घायल हो गया।  इस हते पाकिस्तान ने संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर लगातार तीसरे दिन भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया है। सोमवार और मंगलवार को सिंह को तलब किया गया था। इससे पहले दिन में पाकिस्तानी सेना ने कहा नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों के साथ गोलीबारी में कथित रूप से उसके तीन सैनिकों सहित सात लोग मारे गए जिसके साथ पिछले हफ्ते से इस तरह की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 14 हो गयी है। 

नियंत्रण रेखा पर यह झड़प पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में तीन भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद भारत के जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देने के एक दिन बाद हुई। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कई ट्वीट कर कहा कि भारतीय सैनिक के शव को क्षत-विक्षत करने की खबरों का मकसद पाकिस्तान की छवि धूमिल करना है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News