पाकिस्तान अमरीका की स्पैशल वॉच लिस्ट में शामिल

Thursday, Jan 04, 2018 - 10:08 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका ने पाकिस्तान को एक और झटका देते हुए उसे स्पैशल वॉच लिस्ट में रखा है। अमरीका ने पाकिस्तान पर धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन को लेकर उसे स्पैशल वॉच लिस्ट में रखा है। यू.एस. स्टेट डिपार्टमैंट ने यह जानकारी दी है। 

यू.एस. स्टेट डिपार्टमैंट ने कहा है कि धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन मामले में 10 देशों को इस सूची में शामिल किया है। इस सूची में बर्मा, चीन, इरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, सूडान, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान को फिर  शामिल किया गया है। गौरतलब है कि नए साल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट के बाद से अमरीका और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी तनाव आ गए हैं। 
 

Advertising