पाक सेना प्रमुख बेचैन, फिर किया LOC का दौरा

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 07:45 PM (IST)

 इस्लामाबादः पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने नियंत्रण रेखा से सटे मुजफ्फरनगर सैक्टर  का दौरा किया।  बेचैन बाजवा का यह एक महीने में तीसरा  LOC  दौरा है। इससे पहले जब भी बाजवा  LOC पर सैनिकों से मिले हैं तब पाक सेना ने कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पिछली बार बाजवा के सैनिकों से मिलने के बाद पुंछ के कृष्णा घाटी में 2 भारतीय सैनिकों पर हमला कर पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके शव को क्षत-विक्षत कर दिया था।

मुजफ्फरनगर सैक्टर के दौरे में बावजा को स्थानीय कमांडर ने नियंत्रण रेखा पर बदस्तूर जारी संघर्षविराम उल्लंघन और अपनी तैयारियों का ब्यौरा दिया। पाक सैनिकों ने जहां भारतीय सेना की तरफ से की गई गोलीबारी का बराबर जवाब देने की बात कही, वहीं सेना प्रमुख बाजवा ने इस दौरान सैनिकों से बातचीत में उसकी तैयारियों और संकट के समय दिख गए उनके जज्बे की सराहना की।
 
बता दें कि यहां हमेशा माना जाता रहा है कि कश्मीर घाटी में गर्मियों में फैलाई जाने वाली गड़बड़ी के तार सरहद पार बैठे स्पॉन्सर्स से जुड़े होते हैं। एक स्टिंग 'ऑपरेशन हुर्रियत' में भी पत्थरबाजों के धूर्त फाइनेंसर्स बेनकाब हुए थे। इसमें कश्मीरी अलगाववादी नेता ने पहली बार ऑन रिकॉर्ड पाकिस्तान से फंडिंग का खुलासा किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News