कनाडा में लात घूंसों से मनाया गया पाकिस्तान की आजादी का जश्न ! एक-दूसरे को मारते नजर आए पाकिस्तानी (Video)
punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 03:04 PM (IST)

टोरंटो: भारत के अलावा विदेशों में भी आजादी का अमृतमहोत्व सम्मान के साथ मनाया जा रहा है लेकिन मवार को पाकिस्तान के 76वां स्वतंत्रता दिवस पर कनाडा में अपने देश के आजादी दिवस पर पाकिस्तानी नागरिकों का अलग ही नजारा देखने को मिला। पाकिस्तान में जहां कार्यवाहक सरकार लोगों को एकता का पाठ पढ़ा रही थी वहीं कनाडा में बसे पाकिस्तानी आपस में झगड़ने में बिजी थे। कनाडा के मिसिसॉगा से सामने आए वीडियो में पाकिस्तानियों को आपस में ही लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग देशवासियों की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब देश में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं और उनके समर्थक दूसरे देशों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Overseas Pakistanis Celebrating 14th August in Mississauga, Canada by fist-fighting with each other. 🇵🇰
— Ali Moeen Nawazish (@am_nawazish) August 14, 2023
They also keep lecturing us about how civilized societies behave, and the virtues of Imran Khan. 🎉 pic.twitter.com/wE9xD0msji
पाकिस्तानी जर्नलिस्ट अली मोईन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'हमें ज्ञान दिया जाता है कि सभ्य समाज कैसे व्यवहार करते हैं और इमरान खान के गुणों के बारे में भी व्याख्यान देते रहते हैं। मगर विदेशों में बसे पाकिस्तानी एक-दूसरे के साथ झगड़ा करके 14 अगस्त का जश्न मना रहे हैं।' झगड़ा किस बात पर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है मगर देखा जा सकता है कि एक महिला उन्हें रोकने की कोशिशें करती है। इस बीच पुलिस आती है और बीच-बचाव करती है। कुछ लोगों को हंसते हुए भी देखा जा सकता है।
#HappyIndependenceDay
— Arzoo Kazmi|आरज़ू काज़मी | آرزو کاظمی | 🇵🇰✒️🖋🕊 (@Arzookazmi30) August 14, 2023
Side effects of 2 Nation Theory 😜😜#BhejaFry pic.twitter.com/2EykTSn6Tl
यही नहीं बुर्ज खलीफा की वजह से देश की बेइज्ज्ती हो रही है। दुबई के बुर्ज खलीफा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान का झंडा लगाने से साफ इंकार कर दिया गया था। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसके बाद लोगों ने पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया। दिलचस्प बात है कि सैंकड़ों पाकिस्तानियों की मौजूदगी में यह हुआ है और इस बात से वो भी काफी नाराज आ रहे थे। बुर्ज खलीफा वाली घटना को एक महिला ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था। इस महिला ने बताया कि रात के 12 बज चुके हैं लेकिन दुबई ने पाकिस्तानी झंडे को बुर्ज खलीफा पर लगाने से साफ इनकार कर दिया है। इस महिला ने कहा कि पाकिस्तान की औकात यही है।