इन देशों में लोगों को देना पड़ता है मोटापे और धूप का टैक्स

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 12:32 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः किसी भी देश में हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स और भी कई तरह के टैक्स जरूरी होते हैं लेकिन कभी धूप परछाई या मोटापे पर टैक्स के बारे में सुना है। हो गए न हैरान लेकिन ये सच है। दुनिया में कई एसे देश हैं जहां लोगों को अजीबोगरीब टेैक्स अदा करने पड़ते हैं। अमेरिका के ऑर्कन्स राज्य में टैटू या शरीर पर कोई तस्वीर गुदवाने पर 6 फीसदी टैक्स देना होता है।

PunjabKesari

इसके अलावा इटली के वेनेटो शहर में एक जगह का नाम कॉनेग्लियानो है। वहां होटल, रेस्तरां या दुकान में लगे बोर्ड या टेंट की परछाई गली में बनती है तो उनसे एक साल में सौ डॉलर कर के रूप में वसूला जाता है। बता दें कि स्पेन के बैलरिक द्वीपसमूह में साल 2016 से सन टैक्स यानी धूप टैक्स लगाया जा रहा है। क्योंकि वहां हर साल एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक आते हैं। इसके कारण स्थानीय संसाधनों पर दबाव पड़ता है। वहीं अमेरिका में साल 2010 से टैनिंग टैक्स लगाया जा रहा है। इस टैक्स को लगाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि स्किन कैंसर पर रोकथाम लगाया जा सके।

 

ओल्ड स्टफ मैगेजीन के अनुसार हंगरी में साल 2011 से हर उन डिब्बाबंद खानों पर कर वसूला जाता है, जिनमें ज्यादा मात्रा में चीनी और नमक मौजूद होते हैं। आधिकारिक तौर पर इसे पब्लिक हेल्थ प्रॉक्ट टैक्स कहा जाता है। अलाबामा रेवेन्यू डिपार्टमेंट के मुताबिक अमेरिका के अलबामा राज्य में ताश का बंडल खरीदने पर टैक्स लगाया जाता है। बता दें कि ऐसा टैक्स वसूलने वाला अलबामा एकमात्र राज्य है।

PunjabKesari
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक जापान में मेटाबो कानून के अनुसार 40 साल से लेकर 75 साल के लोगों की कमर हर साल नापना जरूरी है। अगर पुरुष की कमर की लंबाई 85 सेंटीमीटर से ज्यादा होती है तो टैक्स लगता है और महिलाओं की 90 सेंटीमीटर से ज्यादा होने पर टैक्स देना पड़ता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News