चीन में महातबाही का खतरा; पल में जा सकती लाखों लोगों की जान, एक्शन में अमेरिका

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 11:56 AM (IST)

बीजिंगः दुनिया में कोरोना  फैलाकर तबाही मचाने वाले चीन  पर अब महातबाही का खतरा मंडरा रहा है।  चीन के ताइशन  शहर में स्थित एक परमाणु प्लांट से रेडिएशन लीकेज  की खबरों से खलबली मची हुई है।  संभावना जताई जा रही है कि अब यहां कभी भी विस्फोट हो सकता है  जिससे  पल भर में लाखों लोगों की जान  जा सकती है।
चीन का ये परमाणु प्लांट गुआंगदोंग प्रांत में स्थित है। यहां हो रहे रेडिएशन की जानकारी मिलते ही अमेरिका अलर्ट हो गया और इसके बारे में दुनिया को  बताया। प्लांट से एटमी रेडिएशन लीक की खबर फैलते ही चीन इसकी लीपापोती में जुट गया लेकिन अमेरिका ने इसे लेकर कड़ा एक्शन लिया है।

 

इसके बाद चीन की भयंकर लापरवाही सामने आ गई। काफी प्रेशर के बाद चीन ने रेडिएशन की बात को स्वीकार कर लिया जिसके बाद प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारों का मानना है कि  अगर यहां विस्फोट हुआ तो आसपास रहने वाले करीब 10 लाख लोग मारे जाएंगे। बता दें कि चीन के यह परमाणु फैक्ट्री  फ़्रांस की मदद से लगाई गई है जिस वजह से फ्रांस भी सवालों के घेरे में है।

 

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग इस फैक्ट्री के लीकेज की खबर को पूरी  कोरोना वायरस की तरह ही छुपाने कोशिश में थे लेकिन अमेरिका ने इसका सच दुनिया के सामने लाकर ड्रैगन की फिर पोल खोल दी है ।  इस रेडिएशन की  वजह से उस क्षेत्र की  10 लाख जनता की जान खतरे में है। चीन का कहना है कि हालात अभी उतने भी खतरनाक नहीं है और स्थिति को संभाला जा सकता है। चीन अभी इस प्लांट से बिजली निर्माण करता है  अगर जल्द लीकेज पर काम नहीं किया गया तो  कोरोना की तरह स्थिति  अचानक भयावह हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News