उकोरिया ने फिर किया दो ‘‘अज्ञात प्रक्षेपास्त्रों'''' का परीक्षण

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 12:20 PM (IST)

प्योंगप्यांगः उत्तर कोरिया ने जापान सागर में फिर दो ‘‘अज्ञात प्रक्षेपास्त्र'' दागे हैं। दक्षिण कोरया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' ने एक बयान में कहा, ‘‘ नए प्रक्षेपणों के संदर्भ में हमारी सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर बनाए है। '' दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ‘ब्लू हाउस' ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक करेगा।

 

प्योंगयांग के शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर निशाना साधने के बाद यह प्रक्षेपण किया गया है। अमेरिकी राजनयिक ने कहा था कि उत्तर कोरिया के पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करने तक अमेरिका उस पर "कठिन" प्रतिबंध जारी रखेगा। इसके बाद प्योंगयांग ने पोम्पिओ को ‘‘बहुत जहरीला'' कहा था। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त अभियान के खिलाफ उत्तर कोरिया ने हालिया सप्ताह में कम दूरी की कई मिसाइलें दागी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News