विमान बना ‘एयर फ्रायर’: यात्रियों में मची चीख-पुकार, किसी ने उतार फैंके कपड़े व कोई हुआ बेहोश (Video)
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 04:00 PM (IST)
London: माल्टा से ब्रिटेन जा रही Ryanair की एक फ्लाइट में यात्रियों का खौफनाक अनुभव सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। Ryanair फ्लाइट में यात्रियों को उड़ान भरने से पहले ऐसा अनुभव हुआ, जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। दावा है कि विमान का AC काम नहीं कर रहा था और यात्री एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद केबिन में भयंकर गर्मी झेलते रहे। गर्मी इतनी बढ़ गई कि कुछ यात्रियों ने कपड़े उतार दिए, कुछ को उल्टियां हुईं और दो लोगों के बेहोश होने का भी दावा किया गया। Ryanair की फ्लाइट FR7268 को 10 अगस्त को Malta से Birmingham के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उड़ान में देरी हो गई। 16 वर्षीय यात्री Eva Gregory के मुताबिक, परेशानी विमान तक पहुंचने से पहले ही शुरू हो गई थी। यात्रियों को करीब 30 मिनट तक बिना AC वाली बस में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्हें दूसरी बस में भेजा गया, जहां भी हवा और वेंटिलेशन की स्थिति खराब थी। करीब आधे घंटे बाद जब यात्री विमान में पहुंचे तो वहां भी AC चालू नहीं था।
Passengers aboard Ryanair Flight FR7268 from Malta to Birmingham had endured a severe heat-related ordeal on August 10 after the aircraft remained grounded on the tarmac with no functioning cabin air conditioning. Travelers had first spent around 30 minutes on a hot transfer bus…
— Tomson (@TomsonWoo) August 14, 2026
Gregory ने बताया कि विमान में चढ़ते ही ऐसा लगा जैसे वे बेहद गर्म जगह में पहुंच गए हों। गर्मी से परेशान यात्रियों ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। उनके मुताबिक, कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने दावा किया कि दो लोग बेहोश हो गए, जबकि कुछ अन्य यात्रियों ने उल्टी की। Gregory को खुद भी तबीयत खराब महसूस होने लगी। उन्हें उल्टी का डर होने के कारण Panic Attack तक आ गया। यात्री ने आरोप लगाया कि केबिन क्रू ने यात्रियों को मुफ्त पानी की बोतलें उपलब्ध नहीं कराईं, यहां तक कि उन लोगों को भी नहीं जो गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेल रहे थे। हालांकि, विमान के हवा में उड़ान भरने के बाद AC काम करने लगा और केबिन का तापमान सामान्य होने लगा।
Ryanair के मुताबिक, फ्लाइट को सुबह 5:40 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एक मामूली तकनीकी समस्या के कारण शुरुआत में देरी हुई। इसके बाद एक यात्री की तबीयत खराब होने के कारण उड़ान और आगे खिसक गई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि इंजीनियरों ने विमान की जांच की और उसे उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई। विमान ने आखिरकार स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 7 बजे माल्टा से उड़ान भरी। इस घटना से नाराज Gregory ने कहा कि वह चाहती हैं कि यह मामला सामने आए और Ryanair अपनी गलतियों को ठीक करे। उनका आरोप है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। गर्म केबिन की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब इस गर्मी में Ryanair से जुड़ी कुछ अन्य परेशान करने वाली घटनाएं भी चर्चा में रही हैं।10 जुलाई को ग्रीस से जर्मनी जा रही एक Ryanair फ्लाइट में दाहिने इंजन के फैन ब्लेड में खराबी की खबर सामने आई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, इंजन से निकला मलबा विमान के ढांचे से टकराया और केबिन की एक खिड़की टूट गई। बताया गया कि एक यात्री खिड़की की ओर आंशिक रूप से खिंच गया था, जिसे उसकी पत्नी समेत दूसरे यात्रियों ने पकड़कर पीछे खींच लिया।
