नाइजीरिया : अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 06:40 AM (IST)

अबुजाः दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है।

आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात आग लगी तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News