अपने नागरिकों को वापस बुलाएगा न्यूजीलैंड, सिंगापुर

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 02:21 PM (IST)

बीजिंग: न्यूजीलैंड की सरकार अपने नागरिकों को वुहान से स्वदेश लाने के लिए एयर न्यूजीलैंड से एक विमान भेजने वाली है। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा कि विमान से 300 यात्री लाए जा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों के साथ संचालनगत जरूरतों पर काम किया जा रहा है और विमान को लेकर चीन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि बची हुई सीटें ऑस्ट्रेलिया या प्रशांत द्वीपीय देशों के नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

न्यूजीलैंड के अधिकारी आने वाले यात्रियों के लिए अगले दो हफ्तों तक पृथक रखने की व्यवस्था की जा रही है। सिंगापुर ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को अपने 92 नागरिकों को वुहान से वापस लाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News