हार के बाद PM नेतन्याहू ने ईरान में ही खोला मेवे-मिठाई का कारोबार ! वीडियो देख लोग बोले-आखिर माजरा क्या है?
punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 01:13 PM (IST)
Tehran: ईरान के साथ तनाव और जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया ही अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दावा नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है, जिसमें तेहरान की एक दुकान पर बैठा शख्स हूबहू नेतन्याहू जैसा दिख रहा है और मेवे-मिठाइयां बेचता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स भी चुटकी ले रहे हैं कि आखिर हार के बाद नेतन्याहू ईरान में कारोबार करने कैसे पहुंच गए! हालांकि, यह महज शक्ल मिलने का दिलचस्प संयोग है, न कि नेतन्याहू के ईरान पहुंचने की कोई खबर। ईरान की राजधानी तेहरान में सूखे मेवे, नट्स और मिठाइयां बेचने वाले एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वजह है उसकी शक्ल का इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हैरान करने वाला मिलना। वीडियो में दुकानदार तराजू के पीछे बैठा नजर आता है और उसके चेहरे, बालों की लाइन और हावभाव नेतन्याहू से बहुत मिलते-जुलते हैं।
A sweets seller in Tehran has become a social media star — all because of his striking resemblance to Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu. When jokingly asked why he had moved from Israel to Iran, the man replied: “They weren't paying me, so I left.” https://t.co/YcI6rnkDa4
— NEXTA (@nexta_tv) November 14, 2026
एक्स पर शेयर की गई फोटो
इस पोस्ट को एक्स पर @PalPress24 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। लगभग 9 सेकंड की एक क्लिप में दुकानदार अपनी दुकान के अंदर बैठा दिखता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत उसके चेहरे की तुलना नेतन्याहू से शुरू कर दी। कई लोगों ने कमेंट किया कि “यह नेतन्याहू से भी ज्यादा नेतन्याहू लगता है।” कुछ ने मजाक में कहा कि नेतन्याहू अब ईरान में मेवे बेच रहे हैं। वीडियो ईरानी और अरब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर हुआ। कुछ रिपोर्ट्स में दुकानदार का नाम अब्बास गादेरी बताया गया है, हालांकि उनकी पहचान आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दुकान तेहरान में स्थित बताई जा रही है, जहां वे सूखे फल, बादाम और मिठाइयां बेचते हैं।
Netanyahu Lookalike in Trouble! An Iranian man named Abbas Ghaderi has become a social media sensation because of his striking resemblance to Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu. Reports circulating online claim that the Iranian shopkeeper has faced a boycott, with customers refusing to visit his business because of his resemblance to Netanyahu, reportedly costing him his livelihood.
— Sameh Ahmed 𓂆 🇵🇸 (@PalPress24) November 10, 2026
बहिष्कार की अपीलें
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने दुकान के बहिष्कार की अपील की। तुर्की और अरब मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू से शक्ल मिलने की वजह से कुछ ग्राहक दुकान पर आने से कतरा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे दुकानदार के कारोबार पर असर पड़ा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि दुकानदार खुद इस स्थिति से परेशान हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में बहिष्कार के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। कुछ विशेषज्ञों ने वीडियो के असली होने या एआई जेनरेटेड होने पर भी सवाल उठाए हैं, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स इसे असली तस्वीर बताती हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
ईरान-इजरायल तनाव के बीच यह वीडियो और भी चर्चा में आ गया। कई यूजर्स ने मीम्स बनाए और मजाक उड़ाया। कुछ ने कहा कि ईरान में नेतन्याहू का हमशक्ल मिलना भगवान का मजाक है। दूसरी तरफ कुछ लोगों ने दुकानदार के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि शक्ल किसी की गलती नहीं होती। कुछ यूजर्स ने दुकान का पता मांगा और कहा कि वे वहां जाकर सामान खरीदेंगे।
ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। ऐसे में नेतन्याहू जैसी शक्ल वाले व्यक्ति का ईरान में दिखना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया। पहले भी कुछ साल पहले इसी तरह के हमशक्ल के वीडियो वायरल हो चुके थे, जिसमें व्यक्ति ब्रेड की लाइन में खड़ा दिख रहा था। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया कैसे किसी साधारण व्यक्ति को रातोंरात चर्चा का केंद्र बना सकता है। दुकानदार की प्रतिक्रिया अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।
