नेपाल में बर्ड फ्लू का प्रकोप

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2017 - 06:17 PM (IST)

काठमांडू: नेपाल के कोशी इलाके में घातक बर्ड फ्लू एच5एन8 के प्रकोप की पुष्टि हुई है। नेपाल के अधिकारियों के हवाले से विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई)ने आज यहां बताया कि कोशी क्षेत्र के एक पॉल्ट्री फार्म में एच5एन8 के प्रकोप की पुष्टि हुई है। इसके संक्रमण के कारण 3650 कुक्कुट मारे गए हैं।

पेरिस स्थित संगठन ओआईई के अनुसार अन्य संक्रमित कुक्कुटों को मार दिया गया है। गौरतलब है कि गत माह भी नेपाल में घातक एच5एन1 बर्ड फ्लू का संक्रमण कुक्कुट और बत्तखों में पाया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News