Shocking: ये दुनिया का सबसे गंदा आदमी, जो 67 सालों से नहीं नहाया, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Tuesday, Aug 02, 2022 - 04:56 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सर्दियों में नहाना हर किसी को एक कठिन काम लगता है। फिर भी लोग नहा ही लेते हैं। लेकिन एक इंसान है जो गत 67 सालों से नहाया ही नहीं है। यह शख्स ईरान के रहने वाले हैं, जिनका नाम अमो हाजी है और इनकी उम्र 87 साल है। इन्होंने इतने सालों में अपने शरीर पर पानी तक नहीं डाला है। इसलिए इनको ‘दुनिया का सबसे गंदा इंसान’ भी कहा जाता है। इनकी हैल्थ की जांच करने वाले चिकित्सकों ने हैरान करने वाली बातें बताई हैं।  

अमो हाजी इसलिए नहीं नहाते हैं, क्योंकि उनको पानी से डर लगता है। उनको इस बात का भी डर है कि अगर नहाएंगे, तो बीमार पड़ जाएंगे। न नहाने की वजह से उनका चेहरा काला पड़ गया है और पूरा शरीर बदबूदार हो गया है। उनके पास कोई खड़ा भी नहीं होता है। इसी वजह से ईरान के रेगिस्तान में वह अकेले ही निवास करते थे। हाजी वर्तमान में देजगाह गांव में एक झोंपड़ी में रहते हैं। स्थानीय लोगों ने यह झोंपड़ी उनके लिए बनाई है। 

 अमो हाजी ठंड से बचने के लिए जो उपाय करते हैं उसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए पुराने हैल्मेट को वह ठंड से बचने के लिए पहनते हैं। एक ही कपड़ा कई सालों से वह पहन रहे हैं। नए मिलने वाले कपड़ों को भी वह उसके ऊपर ही पहन लेते हैं। जब डाक्टरों ने झोंपड़ी का दौरा किया और अमो हाजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वे हैरान रह गए। डाक्टरों ने जांच में पाया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनके शरीर में कोई बैक्टीरिया या गंभीर बीमारी नहीं थी। वह एक अच्छे, स्वच्छ घर में नियमित रूप से रहने वाले इंसान के समान स्वस्थ थे।  

Anil dev

Advertising