देखभाल करने वाली ''नैनी'' ने ही बनाए 11 साल के बच्चे से संबंध, दिया बेबी को जन्म

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 03:22 PM (IST)

लॉस एंजलिसः अमेरिका में एक महिला द्वारा एक 11 साल के बच्चे के साथ यौन अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 2014 में किए यौन अपराधों के आरोप स्वीकार करने पर आरोपी महिला मारिसा मॉरी (28) को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारिसा ने कम से कम 15 बार एक नाबालिग लड़के का बलात्कार किया। बाद में फ्लोरिडा के हिल्सबोरो काउंटी में मारिसा ने एक बेटे को जन्म दिया।

 

महिला ने जिस लड़के का रेप किया था अब वह 17 साल का है और अपने परिवार की मदद से पांच साल के बच्चे का पालन पोषण करने की पूरी कोशिश कर रहा है। मौजूदा समय में सजा काट रही महिला ने जब बच्चे को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया तब वह उम्र 28 साल थी। वह 11 वर्षीय लड़के के लिए नैनी का काम कर रही थी। यौन उत्पीड़न का अपराध स्वीकार करने और दोषी पाए जाने के बाद महिला को 20 साल कैद की सजा दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिला इससे पहले भी नाबालिग से संबंध बनाने के बाद एक अन्य बच्चे को जन्म दे चुकी है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2014 में जब महिला ने 11 साल के लड़के से संबंध बनाए तो वह लिव- इन नैनी का काम कर रही थी।

 

अक्टूबर 2014 में मारिसा ने लड़के के बेटे को जन्म दिया लेकिन उसके माता-पिता को इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी उनका मानना ​​था कि महिला का प्रेमी पीड़ित बच्चे का पिता था। रेप पीड़ित बच्चे की मां ने हा कि महिला की हरकतों की कीमत मेरे बेटे को अपना बचपन खोकर चुकानी पड़ी है। वह किसी सामान्य टीन एजर की तरह जीवन नहीं बिता सका। बचपन में वह एक पिता होने के अनुभव से गुजर रहा है। मारिसा मॉरी के बच्चे को जन्म देने के बाद पीड़ित लड़का और उसका परिवार उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचे और यहां पीड़ित ने अपने बेटे को गोद में उठाया।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News