रहस्यमयी परी की तस्वीरें हुई वायरल!

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 04:54 PM (IST)

लंदन:दुनियाभर में कई रहस्यमयी चीजें,जीव पाए जाते हैं जो वैज्ञानिकों के लिए भी एक रहस्य ही बनकर रह जाते हैं।कभी एलियन तो कभी विशालकाय जीव।वहीं,अब सोशल मीडिया पर परी जैसे दिखाई देने वाली कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है।


दरअसल,साल 2007 में इंग्लैंड के डर्बीशायर में खेत में लोगों को एक अजीबोगरीब शव मिला था।इस जीवाश्म में पंख,त्वचा,दांत और सिर भी है।देखने में इंसान जैसा,लेकिन पीठ पर पंख इसे इंसान से अलग बनाता है।एक्स रे रिपोर्ट के मुताबिक ये एक बच्चे का जीवाश्म है,जो कि पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था।2007 के बाद इसका क्या हुआ और इस पर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।कुछ लोग इसे परियों की मौजूदगी का भी प्रमाण मान रहे हैं।लेकिन इसकी सच्चाई आज भी लोगों के लिए मिस्ट्री बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News