अमरीका में बसे मुहाजिर समूह ने किया पाक के स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 02:26 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका में बसे मुहाजिर समूह ‘वल्र्ड मुहाजिर कांग्रेस’ (डब्ल्यू.एम.सी.) ने सभी उर्दू भाषी मुहाजिरों तथा बलोचों से 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों का बहिष्कार करने की अपील की है। डब्ल्यू.एम.सी. ने यह अपील पाकिस्तान में मूल निवासियों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के कथित नरसंहार के विरोध स्वरूप की है। 

वाशिंगटन डी.सी. स्थित समूह ने कहा है कि मुहाजिरों, बलोचों तथा पाकिस्तान के अन्य मूल निवासियों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए 14 अगस्त काला दिन है। मुहाजिर वे उर्दू भाषी लोग हैं जो विभाजन के समय पाकिस्तान आ गए थे। डब्ल्यू.एम.सी. ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सेना और पैरा मिलिट्री रेंजरों ने कराची तथा सिंध के अन्य शहरी केंद्रों में पिछले कुछ साल के दौरान बर्बर सैन्य अभियानों में 22,000 से अधिक बेकसूर मुहाजिरों को मार डाला है। समूह का दावा है कि मुहाजिरों के मौलिक अधिकारों, स्वतंत्रता एवं राजनीतिक संभावनाओं का दमन किया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News