पूर्वी कांगो में सोने की खान धंसने से 50 से अधिक लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 05:25 PM (IST)

 किन्शासा:  पूर्वी कांगो के दक्षिणी कीवु प्रांत में कमीतुगा शहर के पास भूस्खलन के बाद सोने की तीन खान धंसने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कुछ दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते यह दुर्घटना हुई।

 

कमीतुगा के मेयर अलेक्सांद्र बुंदया ने बताया कि मृतकों में खनिक और अन्य कर्मी शामिल हैं। इस दुर्घटना में जीवित बचे दीवा होनोर ने बताया कि 50 से अधिक लोग तीन खानों में थे, जो करीब 50 मीटर गहरी थी।  

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News