म्यांमारः दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान से मिले 26 और शव

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 12:23 PM (IST)

यांगूनः म्यांमार के दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान से रविवार को 26 और शव बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। इन शवों में 26 पुरूष और 23 महिलाएं एवं 9 बच्चे हैं। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 3 सैन्य अधिकारी और 2 जवान थे।

गौरतलब है कि रविवार को मौसम में सुधार की वजह से क्षेत्र में तलाशी अभियान संभव हो सका।तलाशी अभियान के लिए नौसेना के 9 पोत, 5 विमानों और वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टरों को स्थानीय पोतों के साथ काम पर लगाया गया है। सैन्य विमान के मलबे को फोरेंसिक जांच के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News