झील में विमान गिरने के बाद एक यात्री लापता : एयरलाइन

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 12:36 PM (IST)

वेलिंगटनः न्यूजीलैंड में सुदूर प्रशांत द्वीप पर उतरते समय रनवे से आगे निकलकर झील में गिरने वाले यात्री विमान की कंपनी ने कहा कि एक व्यक्ति लापता है। इससे पहले एयरलाइन ने बताया था कि सभी 47 यात्रियों और क्रू सदस्यों को डूबते विमान से सुरक्षित बचा लिया गया।     

एयर न्यूगिनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शनिवार दोपहर तक एक पुरुष यात्री का पता नहीं चला है। एयरलाइन ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन, अस्पतालों और जांचकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि व्यक्ति का पता लगाया जा सकें।  एयरलाइन ने अभी व्यक्ति की उम्र तथा नागरिकता के बारे में और जानकारियां नहीं दी हैं।       

गौरतलब है कि एयर न्यूगिनी का बोइंग 737-800 विमान माइक्रोनेशिया में वेनो हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह गलती से आगे बढ़ गया और ‘चुक’ झील में गिर कर आधा डूब गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। कुछ ही मिनटों में स्थानीय लोगों ने छोटी नावें एकत्रित कीं और झील से लोगों को निकाला। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन ने बताया कि शनिवार तक छह यात्री अस्पताल में थे और सभी की हालत स्थिर है।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News