सिर्फ तौलिया लेपटे मेट्रो में घुसी 4 लड़कियां, यात्रियों का रिएक्शन देख लोग बोले-गजब ! लाखों बार देखा गया ये Video

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2025 - 09:07 PM (IST)

International Desk: एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार लड़कियां मेट्रो ट्रेन में केवल तौलिए लपेटकर सफर करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर केट शुम्सकाया ने पोस्ट किया, जो अपने दोस्तों के साथ मेट्रो में यात्रियों की प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड कर रही थीं। वीडियो में लड़कियां मुस्कुराते हुए मेट्रो में घूम रही हैं और यात्रियों के साथ सेल्फी लेती भी दिख रही हैं।  
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kate Shumskaya (@mimisskate)


इस अनोखी घटना को देखकर यात्रियों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। कुछ लोग इसे मजाकिया नजरिए से देख रहे थे और हंस रहे थे, जबकि अन्य ने इसे असहज और अनुचित बताया। महिलाओं के समूह ने इस हरकत पर नाराजगी जताई, वहीं कुछ युवा यात्रियों ने इसे मौके का फायदा मानते हुए लड़कियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।  केट और उनकी सहेलियों ने बताया कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया था और इसका कोई गहरा मकसद या सोशल एक्सपेरिमेंट नहीं था। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि ऐसी अनोखी स्थिति में लोग कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

 

वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं और बहस छेड़ दी हैं। कई यूजर्स इसे मजाकिया और मनोरंजक बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे फेम पाने की कोशिश और अनुचित बताया। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत बुजुर्ग और अन्य यात्रियों के लिए असहजता का कारण बन सकती है।  यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों कमेंट्स के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है। चाहे इसे हल्के-फुल्के मजाक के रूप में देखा जाए या आलोचना का पात्र बनाया जाए, यह घटना मेट्रो यात्रियों और ऑनलाइन दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News