मेगन ने किया शाही परिवार की शान के खिलाफ काम, खूब वायरल हो रहा वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 04:56 PM (IST)

लंदनः शाही परिवार के प्रिंस हैरी की पत्नी व ब्रिटिश घराने की नई बहू मेगन मर्केल शादी के बाद फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह परिवार से विवाद को लेकर नहीं, बल्कि शाही तौर-तरीकों को लेकर चर्चा में हैं। उनके बारे में कहा जा रहा है कि उनके अंदर रॉयल फैमिली वाली नजाकत और शाही अंदाज नहीं आ पा रहा है। इसका उदाहरण सोशल मीडिया में छाया एक वीडियो है।

वीडियो में दिख रहा है कि वो अपनी काली सेडान कार से बाहर आती हैं। टक्सीडो पहने हुए एक व्यक्ति उनकी अगवानी के लिए आगे आता है, उनसे हाथ मिलाता है और कार का दरवाज़ा बंद करने के लिए आगे बढ़ता है, तब तक मेगन जो अब ससेक्स की डचेज़ यानी राजकुमारी हैं, खुद ही कार का दरवाज़ा बंद कर देती हैं। लोगों की नज़र लगातार इस बात पर बनी हुई है कि वो रॉयल तरीके से व्यवहार कर पाती हैं या नहीं।

हालांकि, कुछ लोग इसे मेगन की विनम्रता के रूप में भी लेते हैं। उनका कहना है कि रॉयल फैमिली में शादी होने के बावजूद मेगन काफी 'डाउन टू अर्थ' हैं। कॉलमिस्ट विलियम हैनसन ने ट्वीट किया, "आमतौर पर रॉयल फैमिली के लोग सुरक्षा कारणों से किसी को दरवाज़ा खोलने या बंद करने के लिए रखते हैं, जिसका प्रिंसेस के व्यवहार से कोई संबंध नहीं है।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News