अमेरिका में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 01:28 PM (IST)

डेविट : अमेरिका के पूर्वी अर्कांसस में एक मेडिकल हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई।  अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अर्कांसस डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि हेलीकॉप्टर डेविट के अर्कांसस काउंटी के पास रविवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता एल लन्सफोर्ड ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसे के वक्त पाइन ब्लफ़ से डेविट जा रहा था। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में कोई मरीज नहीं था। एफएए जांचकर्ता दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड को भी सूचना दे दी गई है।  हेलीकॉप्टर पेफॉर्ड ईएमएस का था। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उसे अपनी टीम के तीन सदस्यों की अचानक मौत होने से दुख है।  हादसे के बारे में अभी और जानकारी नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News