इंसानी गोश्‍त खाकर थक गया तो थाने ले गया कटा शरीर और...

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2017 - 12:32 PM (IST)

ब्लूमफ़ोन्टेनः दक्षिण अफ्रीका में जुर्म की ऐसी वारदात हुई है जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां पर एक शख्स ने खुद को पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर किया और खुद के नरभक्षी होने की बात कुबूली। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने पुलिस से कहा, “मैं इंसान का मांस खाते-खाते थक चुका हूं।” खुद के नरभक्षी होने के सुबूत देते हुए शख्स ने पुलिस को एक इंसान के शरीर से काटा गया पैर भी दिया।

सुबूत मिलने के बाद पुलिस ने क्वाजुलू-नेटल इलाके में स्थित एक घर की तलाशी ली। तलाशी में घर से कई अन्य कटे हुए मानव अंग मिले। इस्कोर्ट न्यूज के मुताबिक इस मामले में 3 संदिग्धों के कथित रूप से एक महिला की हत्या कर उसके अंगों को काटा  है। इसके अलावा एक और इलाके इस्कोर्ट में भी ऐसा मामला सामने आया है। यहां पर भी एक जगह से कई मनाव अंग बरामद किए गए।

एक अन्य शख्स के भी मारे जाने की खबर है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले के आरोपियों के खिलाफ ह्यूमन टिशू एक्ट 1983 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इसके मुताबिक बिना इजाजत किसी मानव अंग को साथ रखने पर सजा का प्रावधान है। वहीं पुलिस को इस मामले में किसी बड़े सिंडीकेट की भूमिका होने का भी शक है, जो इंसानी मांस के कारोबार में शामिल हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News