महिला से सैक्स फैंटसी पड़ी महंगी, मिली ये सजा

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 01:36 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के स्टॉकपोर्ट में एक शख्स को सैक्स फैंटसी महंगी पड़ गई। एक व्यक्ति को सैक्स के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में गोली मारने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है। हादसे में  महिला की जान बच गई थी, लेकिन घटना के बाद उसकी जिंदगी पर गहरा असर रह गया। दोषी शख्स डेविड एंड्रू जेफर्स ने महिला को 31 जनवरी की सुबह 2.20 बजे गोली मारी थी। बाद में वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।  महिला की उम्र करीब 46 वर्ष है जबकि डेविड 47 साल का है।

महिला की कई सर्जरी करनी पड़ी थी। उसके पेट के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए थे. महिला ने तब डेविड को बुरा आदमी बताया था। घटना के बाद डेविड ने होटल के रिसेप्शन पर कॉल करके बताया था कि उसे अर्जेंट मेडिकल असिस्टेंस चाहिए  लेकिन इसके बाद वह पीड़ित को नेकेड और खून में सना छोड़कर ही चला गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे ढूंढ़ा निकाला था। पुलिस इंस्पैक्टर रॉजर एडवर्ड्स के मुताबिक उन्होंने अब तक जितने मामले देखे हैं उनमें यह बेहद संगीन था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News