मलेशिया ने किया किम जोंग का शव देने से इंकार

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2017 - 06:02 PM (IST)

कुआलालंपुरः मलेशिया ने कहा है कि जब तक परिवार का डीएनए नहीं मिलेगा तब तक वह किम जोंग का शव नहीं सौंपेगा। प्योंगयांग ने मलेशिया से शव सौंपने का अनुरोध किया है। मलेशिया में सनसनीखेज तरीके से मारे गए किम उत्तर कोरिया के नेता के सौतेले भाई थे। कुआलालंपुर के जांचकर्ता हत्या की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटे हैं। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि यह कारनामा उसके पड़ोसी देश के लिए काम करने वाली महिला एजैंटों का है।

सोमवार को विमान में सवार होते समय 2 महिलाओं ने जोंग-नाम के चेहरे पर तरल पदार्थ स्प्रे कर दिया था। दर्द से बेहाल जोंग-नाम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। विषैले पदार्थ का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शुक्रवार को किम के शव से लिए गए नमूनों की जांच की। मलेशिया ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया के राजदूत ने पोस्टमार्टम का विरोध किया है।

लेकिन कुआलालंपुर ने प्रक्रिया पूरी होने तक शव नहीं सौंपने की घोषणा की है।  स्टेट के पुलिस प्रमुख अब्दुल समाह मट ने कहा, "अभी तक न तो परिवार का सदस्य शव की पहचान या दावा करने नहीं आया है।" पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की है। इनमें से एक के पास वियतनाम का पासपोर्ट और दूसरी से इंडोनेशियाई दस्तावेज मिला है। इनके साथ एक मलेशियाई पुरुष भी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News