चीन में हाइवे पर धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, 26 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 10:36 AM (IST)

 

चीनः चीन के हुनान ) प्रांत में एक हाईवे पर टूर बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 लोग आग में झुलसने की वजह से घायल हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की हुनान प्रंतीय समिति के प्रचार विभाग के अनुसार, 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए तीन स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 19:15 पर हुआ। हेनान प्रांत की 59 सीटर बस ने चांगदे शहर के राजमार्ग पर अचानक आग पकड़ ली। विमान में 53 लोग सवार थे, जिनमें 53 यात्री, दो ड्राइवर और एक टूर गाइड शामिल था। फिलहाल पुलिस ने बस के दोनों ड्राइवरों को हिरासत में लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Related News