18 साल से सत्ता पर काबिज पुतिन के लाईफ स्टाइल बारे जानें खास बातें, तस्वीरों में देखें शाही अंदाज
Monday, May 07, 2018 - 07:47 PM (IST)
मॉस्को (तनुजा तनु): आज चौथी बार रूसी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले व्लादिमी पुतिन पिछले 18 वर्षों से सत्ता पर काबिज हैं । चाहें वह राष्ट्रपति के रूप में हों या फिर प्रधानमंत्री के रूप में, उनका दबंग व स्टाइलिश व्यक्तित्व हमेशा वैश्विक सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय़ रहा। आइए जानें पुतिन के लाईफ स्टाइल के बारे में कुछ खास बातें..
New limousine of the Russian President - the Russian-made Aurus-41231SB (previously - Kortezh) - was unveiled for the first time during Vladimir Putin's inauguration. The Russian Head of State drove in the limo through the Kremlin giving an opportunity to showcase the new car pic.twitter.com/uy9aNPPw8a
— Russia in RSA 🇷🇺 (@EmbassyofRussia) May 7, 2018
उल्टी है सुबह उठने की आदत
पुतिन को अपनी फिटनैस और सख्त इंसान के तौर पर जाना जाता है। आमतौर पर लोगों का मानना है कि फिटनेस के लिए सुबह जल्दी उठना और रात के वक्त जल्दी सोना जरूरी है। पर इसके विपरीत पूर्व जासूस रहे पुतिन सुबह काफी देर में सोकर उठते हैं ।
पुतिन नाश्ता में आमतौर पर एक कटोरी दलिया के साथ एक बड़ा ऑमलेट खाते हैं। इसके साथ वो बटेर का अंडा और फ्रूट जूस भी लेते हैं।
पानी में करते हैं देश को लेकर प्लानिंग
पुतिन रोज पूरे दो घंटे स्विमिंग करते हैं। इसी दौरान वह देश को लेकर अपनी दिन भर की प्लानिंग कर लेते हैं। स्विमिंग खत्म करने के बाद वो जिम में वर्कआउट करते हैं।
कपड़ों को लेकर हैं कंजरवेटिव
पुतिन कपड़ों की पसंद के मामले में बहुत कंजरवेटिव हैं। वो बेस्पॉक सूट्स और डोर वैलेटीनो टाई चुनते हैं। रूस की वेबसाइट बियॉन्ड द हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन का पसंदीदा क्लोदिंग ब्रांड किटॉन और ब्रियॉनी है।
एेसी है काम की रूटीन
पुतिन आमतौर पर दोपहर के बाद ही अपना काम शुरू करते हैं। सबसे पहले वो अपनी डेस्क पर नोट्स की ब्रीफिंग पढ़ते हैं। इनमें डोमेस्टिक इंटेलिजेंस और फॉरेन अफेयर्स की रिपोर्ट से लेकर रशियन प्रेस और इंटरनेशनल मीडिया की ओर से भेजे गए क्लिप्स भी होते हैं। न्यूजवीक के मुताबिक, काम से जुड़ी चीजों के अलावा पुतिन ज्यादा पढ़ने वाले नहीं हैं।
टेक्नोलॉजी से दूर
पुतिन काम के दौरान किसी टेक्नोलॉजी से दूर रहते हैं। न्यूजवीक के मुताबिक, वो लाल फोल्डर में पेपर डॉक्युमेंट रखने और फिक्स लाइन सोवियत वरेरा टेलिफोन को ज्यादा तवज्जो देते हैं।
पुतिन बनाम रात का उल्लू
रूसी प्रेसिडेंट को रात का उल्लू कहें तो गलत नहीं होगा। न्यूजवीक के मुताबिक, वो काफी देर रात कर काम करते हैं और रात में उनका दिमाग ज्यादा तेज चलता है। हालांकि, वीकेंड में उनके शेड्यूल में स्थिति के अनुरूप बदलाव हो जाता है। इस दौरान उनकी इंग्लिश क्लासेज से लेकर प्रेयर तक तमाम चीजें रूटीन में शामिल होती हैं।
विदेश दौरों पर नहीं खाते मेजबान देशा का खाना
फॉर्मल रिसेप्शन के छोड़ दें तो पुतिन शराब से दूर रहते हैं। पुतिन जब विदेश दौरों पर होते हैं, तो वो जहां कहीं भी रुकते हैं, वहां चादरों से लेकर टॉयलेट शीट और फलों को रखने के कटोरे तक सब कुछ बदल दिया जाता है।
पुतिन कभी मेजबान देश की ओर से ऑफर होने वाला खाना नहीं खाते हैं। न्यूजवीक ने अपने आर्टिकल में ये भी कहा था कि पुतिन जब ट्रैवल करते हैं, तो उन्हें कोई भी मिल्क प्रोडक्ट सर्व नहीं किया जा सकता।
यूक्रेन से क्रीमिया को हड़पने कारण रहे चर्चा में
सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप और यूक्रेन से क्रीमिया को हड़प लेने के चलते पुतिन का पिछला कार्यकाल चर्चा में रहा। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और 2016 में दुनिया भर में गिरी कच्चे तेल की कीमतों के बाद रूस की अर्थव्यवस्था को उबारना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। वहीं इस चुनाव से पहले पुतिन ने लोगों से जीवन स्तर में सुधार का वादा किया था।