उ. कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन है अमेरिका: किम जोंग

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 10:53 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अमेरिका उनके देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। योनहप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक  किम जोंग ने कहा है कि उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका की नीति में बदलाव नहीं आएगा और यह उन पर भी निर्भर नहीं करता कि व्हाइट हाउस में कौन सर्वोच्च पद पर रहा है। उत्तर कोरियाई नेता ने जोर दिया कि अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को खारिज करेगा तभी दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा। 

 

 किम जोंग उन ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर बढ़ रहे सैन्य खतरे को सक्रिय और पूरी तरह से समाप्त करने तथा नियंत्रित करने के लिए परमाणु प्रौद्योगिकियों में सुधार, आकार एवं वजन को कम करने और परमाणु हथियारों की सामरिक शक्ति बढ़ाने आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक परमाणु हथियारों को विकसित करने के लिए आवश्यक है  जिसका आधुनिक युद्ध में विभिन्न तरीकों से लक्ष्य और ऑपरेशन कार्य के आधार पर उपयोग किया जा सके। 

 

किम ने सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी कांग्रेस के दौरान अपने अधिकारियों से कई हथियारों को ले जाने में सक्षम मिसाइलें, पानी के नीचे लॉन्च होने वाली न्यूक्लियर मिसाइलें, जासूसी सैटलाइटंस और परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बियां बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया को अपने हमले की सटीकता बढ़ानी होगी और 15 हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता विकसित करनी होगी। माना जा रहा है कि यह दूरी अमेरिका की ओर इशारा है। इसके अलावा लंबी दूरी की मिसाइलों पर छोटे और हल्के परमाणु हथियार ले जाने की तकनीक विकसित करने को कहा गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News