केन्या के राष्ट्रपति की जीत अंसवैधानिक करार, फिर होंगे  चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 02:01 PM (IST)

नैरोबीः केन्या के शीर्ष न्यायालय ने राष्ट्रपति उहुर केनयाता की चुनावी जीत को अंसवैधानिक करार देते हुए उसे निरस्त कर दिया। न्यायालय ने 60 दिन के भीतर नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया। केनयाता ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से फैसले से सहमत नहीं हैं, लेकिन इसका सम्मान करते हैं। हालांकि उन्होंने न्यायाधीशों पर निशाना साधते हुए कहा कि छह लोगों ने जनादेश के खिलाफ जाने का फैसला किया है।

उन्होंने देश में शांति की अपील की जहां पिछले कई चुनावों के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिलती है। इस पूर्वी अफ्रीकी देश में अब तक किसी भी राष्ट्रपति चुनाव को निरस्त नहीं किया गया था। देश के पहले राष्ट्रपति के बेटे केनयाता के खिलाफ इस फैसले के बाद विपक्षी दलों के नेता और समर्थक सडक़ों पर नाचने लगे। विपक्षी उम्मीदवार रैइला ओडिंगा ने इस दिन को केन्या के लोगों के लिए ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने ही इस चुनाव को न्यायालय में चुनौती दी थी। छह न्यायाधीशों की पीठ ने 4-2 से ओडिंगा के पक्ष में फैसला सुनाया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News