जापानी कारोबारी महिला ने किया खुलासा, समलैंगिक संबंध की पुष्टि की

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 06:10 PM (IST)

तोक्योः जापान की एक मशहूर महिला कारोबारी ने एक चौंकाने वाली घोषणा करते हुए खुलासा किया कि उनके समलैंगिक संबंध हैं। उनकी इस घोषणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बच्चों की मां काजूयो कतसुमा (49) ने कहा कि वह समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता हिरोको मसूहारा (40) के साथ रह रही हैं। काजूयो को एक बार वाल स्ट्रीट जर्नल की विशेष 50 महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। काजूयो ने सोमवार को एक साक्षात्कार में अपने संबंधों का खुलासा किया।  उन्होंने कहा कि हिरोको से मिलने के बाद ही वह उनकी ओर आर्किषत हो गयीं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस खुलासे से बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जापान समलैंगिकता को लेकर काफी हद तक सहिष्णु है। लेकिन समान - सेक्स विवाह को यहां मान्यता नहीं मिली है और ऐसे मामलों में कुछ भेदभाव अब भी कायम हैं।        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News