Shocking! 20 लाख की सैलरी वाला शख्स बना चोर, चुराता था जानवरों का खाना

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 04:31 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क. चोरी और भ्रष्टाचार के मामले दुनियाभर में होते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं, जो हैरान कर देते हैं। जापान के एक चिड़ियाघर के संचालक पर जानवरों के खाने की चोरी करने का आरोप लगा है, जिसे सुनकर लोग चौंक गए हैं।


यह मामला पश्चिमी जापान के ओसाका राज्य के तेन्नोजी चिड़ियाघर से जुड़ा है। यहां संचालक पर आरोप है कि उसने चिड़ियाघर में लाए गए जानवरों के खाने के लिए रखे गए फल और सब्जियों को या तो खा लिया या फिर उन्हें बेचकर पैसे ले लिए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


चिड़ियाघर का कर्मचारी ही था चोर 


पुलिस जांच में यह सामने आया कि चिड़ियाघर का 47 वर्षीय संचालक ही इस चोरी में शामिल था। वह चिड़ियाघर के पशुओं की देखभाल और प्रजनन विभाग में काम करता था। 1 अक्टूबर को उसे बंदरों और चिम्पांजी का खाना चुराते हुए पकड़ा गया।


चिड़ियाघर के अधिकारी कियोशी यासुफुकु ने कहा कि संचालक का यह व्यवहार बेहद दुखद है। चिड़ियाघर की ओर से माफी भी मांगी गई है और कहा गया है कि इस मामले को सख्ती से निपटाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो सके।

बता दें यह चिड़ियाघर सौ साल से भी पुराना है और यहां 170 प्रजातियों के लगभग 1,000 जानवर रहते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, जापान में चिड़ियाघर में काम करने वालों को 20 लाख रुपए तक की सैलरी मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News