जापान का नया और अनोखा आविष्कार, पुरुषों के लिए आई 'फिंगरप्रिंट लॉक' वाली चड्डी, सिर्फ पार्टनर के अंगूठे से ही खुलेगी
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 01:25 PM (IST)
Fingerprint Lock Men Underwear : अपनी अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर जापान ने एक बार फिर दुनिया को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। इस बार जापानी वैज्ञानिकों और इन्वेंटर्स ने पुरुषों के इनरवेयर (अंडरवियर) को लेकर एक ऐसा प्रयोग किया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया के सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।
जापान में पुरुषों के लिए एक स्पेशल 'स्मार्ट अंडरवियर' तैयार किया गया है जिसमें हाई-टेक फिंगरप्रिंट लॉक (बायोमेट्रिक क्लैप) लगाया गया है। इस चड्डी की खासियत यह है कि यह सिर्फ और सिर्फ रजिस्टर्ड पार्टनर (पत्नी या गर्लफ्रेंड) के फिंगरप्रिंट से ही खुलेगी किसी दूसरे के छूने से भी यह लॉक नहीं खुलेगा।
इस अनोखे प्रोडक्ट को बनाने के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है। आविष्कारक का दावा है कि आजकल के रिश्तों में बढ़ते एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स (शादी के बाद अवैध संबंध) और धोखेबाजी को रोकने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। इसे पहनने के बाद पुरुष चाहकर भी कहीं और फिसल नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें: 2026 में Instagram Reels पर आखिर ऐसा क्या देख रहे हैं भारतीय? आ गई चौंकाने वाली रिपोर्ट
यह बायोमेट्रिक क्लैप पूरी तरह सील रहता है। इसमें लगी सेंसर बैटरी लंबे समय तक चलती है। कंपनी का कहना है कि अगर कभी बैटरी खत्म हो जाए तो इसमें एक 'इमरजेंसी मैनुअल मोड' भी है लेकिन उसे एक्टिव करने के लिए भी पार्टनर की सहमति (परमिशन) होना जरूरी है।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह आविष्कार समाज में बदलते रिश्तों और भरोसे की कमी का सबसे बड़ा उदाहरण है। आजकल के कपल्स में 'ट्रस्ट इश्यूज' इतने बढ़ गए हैं कि लोग अब आपसी विश्वास के बजाय टेक्नोलॉजी की गारंटी पर भरोसा करने लगे हैं। पुराने जमाने की 'चेस्टिटी बेल्ट' जैसी चीजें जो कभी काल्पनिक लगती थीं आज टेक कंपनियों ने उसे मेनस्ट्रीम मार्केट का हिस्सा बना दिया है।
मार्केट में बिक्री शुरू
जापान के बाजारों में इस प्रोडक्ट का पहला बैच लॉन्च होते ही हाथों-हाथ बिक गया है। हालांकि बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम सॉफ्ट-ब्रीथेबल फैब्रिक के इस्तेमाल के कारण इसकी कीमत काफी ज्यादा होने की उम्मीद है जिसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
भारत में भी मची खलबली
इस खबर को लेकर भारतीय सोशल मीडिया पर भी मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां भारतीय लड़कियां कमेंट्स में लिख रही हैं कि इसे जल्द से जल्द भारत में लाओ, हम पहला ऑर्डर बुक करेंगे, वहीं लड़के इसे पूरी तरह अमानवीय बताकर इस पर मजेदार चुटकुले शेयर कर रहे हैं।
