पूर्वी चीन सागर में चीनी जहाजों ने फिर की घुसपैठ, जापान ने जताई कड़ी आपत्ति

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 01:52 PM (IST)

 टोक्योः जापान ने पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों पर उसकी  और बढ़ती गतिविधियों को लेकर  फिर विरोध दर्ज कराया। पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के पास चीनी जहाजों की घुसपैठ के बाद जापान ने बीजिंग के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है। टोक्यो ने कहा कि चीन के तटरक्षक जहाजों को  पूर्वी चीन सागर में निर्जन आइलेट्स  सेनकाकू द्वीप के पास बार-बार घुसपैठ करते देखा जा रहा है।  जापान सरकार के प्रवक्ता कात्सुनोबु कातो ने  बताया कि एक चीनी तटरक्षक जहाज ने शुक्रवार सुबह जापान के क्षेत्रीय जल में प्रवेश किया और एक जापानी मछली पकड़ने की नाव से संपर्क करने की कोशिश की।

 

कातो ने कहा कि जापान की चेतावनी और विरोध के बावजूद चीनी तटरक्षक जहाजों ने इस द्वीप के आसपास अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं  और टोक्यो द्वारा बार-बार इस संबंध में विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जापानी नावों के झुंड इस क्षेत्र  में मछली पकड़ने के लिए जाते हैं । कातो ने कहा, "जापान कोस्ट गार्ड ने जहाज को बार-बार क्षेत्र छोड़ने का आग्रह किया  और अब  राजनयिक चैनलों के माध्यम से  वह चीन को गंभीर इस संबंध में चेतावनी दे रहे हैं  कि इस क्षेत्र में अवैध घुसपैठ को बंद करे ।

 

उन्होंने कहा कि  शुक्रवार की सुबह तीन अन्य चीनी जहाजों को समतल क्षेत्र में द्वीपों के पास देखा गया  जोकि बेहद अफसोसजनक घटना है। बता दें कि क्षेत्रीय विवाद और युद्ध के इतिहास को देखते हुए दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं । क्षेत्रीय विवाद मुख्य रूप से जापान के नियंत्रण वाले पूर्वी चीन सागर द्वीपों को लेकर है जिन्हें जापान सेनकाकू और चीन दिआओयू कहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News