इस देश में 69,785 लोग 100 साल के पार, 88.1 फीसदी हैं महिलाएं

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 12:56 PM (IST)

टोक्यो: जापान में स्वास्थ्य सेवाओं में हुई उन्नति और लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता को लेकर 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी इस महीने रिकार्ड 69,785 हो गई है, जिसमें से 88.1 फीसदी महिलाएं हैं।  समाचार एजेंसी एफे  की रिपोर्ट मके मुताबिक यह आंकड़ा पिछले साल से 2,014 अधिक है तथा दो दशक पहले की तुलना में सात गुणा अधिक है।जापान में 100 से ज्यादा उम्र वाले लोगों में 61,454 महिलाएं हैं, जबकि 8,331 पुरुष हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने भी शामिल हैं, जो मई में 100 साल के हुए।

जापान में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या में 1971 से बढ़ोतरी हो रही है और सरकार को उम्मीद है कि यह चलन जारी रहेगा। नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्युरिटी रिसर्च के अनुमानों के मुताबिक, अगले पांच सालों में वहां 100 से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर जाएगी तथा अगले 10 सला में बढ़कर यह 1,70,000 हो जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News