जापान में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के भूकंप से दहले लोग
punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 11:26 AM (IST)
Tokyo: जापान में रविवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.0 थी। इसका केंद्र जापान के शिमा क्षेत्र से करीब 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था। स्थानीय समयानुसार करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से लगभग 352 किलोमीटर की गहराई में था। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप के झटके 31 अक्टूबर को 22:15 यूटीसी पर दर्ज किए गए थे।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने फुकुशिमा प्रांत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटकों की पुष्टि की। यहां जापान के सात स्तरीय भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर झटकों का स्तर 3 दर्ज किया गया। भूकंप के बाद जापानी अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
