मछलियों की जन्नत में मिली मृत व्हेल, पेट से निकला 22 किलो प्लास्टिक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 11:11 AM (IST)

मिलान: इटली के सारडीनिया समुद्र तट पर मृत मिली 8 मीटर लंबी गर्भवती व्हेल मछली के पेट से 22 किलो प्लास्टिक कूड़ा मिला है। इस घटना के बाद वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फाऊंडेशन (डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ.) ने भू-मध्यसागर में प्लास्टिक कचरे के कारण पैदा हो रहे गंभीर खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

PunjabKesari

समुद्री पर्यावरण के लिए काम करने वाले एक समूह ने बताया कि व्हेल के पेट से बरामद प्लास्टिक के सामान में बिजली से संबंधित कार्यों में इस्तेमाल होने वाली नली (ट्यूब), प्लेटें, शॉपिंग बैग्स, मछली पकडऩे का जाल और डिटर्जैंट पाऊडर का कवर शामिल है। यह मादा व्हेल पिछले सप्ताह डॉल्फिन और व्हेल मछलियों के लिए जन्नत कहलाने वाली पैलागोस मरीन सैंक्चुरी के उत्तरी तट पर मिली थी।
 

PunjabKesari

डब्ल्यू.डब्ल्यू. एफ. ने इस बारे में कहा कि समुद्री जीवन के लिए प्लास्टिक सबसे बड़ा खतरा बन गया है और पिछले 2 सालों में इसके कारण यूरोप से एशिया तक 5 अन्य व्हेल मछलियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी फिलीपींस तट पर बह के आई मृत व्हेल मछली के पेट से 40 किलोग्राम वजन के प्लास्टिक बैग बरामद किए गए थे।

PunjabKesari

उसकी मौत की वजह 'गैस्ट्रिक शॉक' बताई गई थी। तब भी समुद्री जीवविज्ञानी और दावाओ शहर के डी बोन कलेक्टर संग्रहालय के कार्यकर्ता युवा व्हेल मछली की मौत की इस क्रूर वजह पर स्तब्ध रह गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News