लंबी खूबसूरत महिलाओं का दीवाना! लाश से बनाता शारीरिक संबंध, फिर खा जाता कच्चा, जानें कौन था यह क्रूर 'नरभक्षी सगावा'
punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 10:01 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया में खूबसूरती के कद्रदान बहुत हैं लेकिन क्या होगा अगर कोई अपनी इस चाहत में हदें पार कर दे? जापान का सगावा ऐसा ही एक व्यक्ति था जिसकी आशिकी इतनी गहरी थी कि वह लंबी और खूबसूरत लड़कियों को खाने तक का शौक रखता था। फिर उन्हें मारकर उनकी लाशों के साथ संबंध बनाता और कच्चा खा जाता।
सगावा और रेनी हार्टवेल्ट
सगावा जो कोबे जापान का निवासी था 1981 में पेरिस में पढ़ रहा था। वहीं उसने रेनी हार्टवेल्ट नामक 25 वर्षीय लंबी और बेहद सुंदर महिला को देखा और उसकी खूबसूरती पर फिदा हो गया। दोनों पेरिस में एक ही समय पढ़े-लिखे थे लेकिन सगावा की चाहत इतनी बीमार थी कि वह रेनी को हासिल करने के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार था।
भयानक हत्या और नरभक्षण
11 जून 1981 को सगावा ने रेनी को डिनर के लिए अपने घर बुलाया। डिनर के दौरान उसने अचानक रेनी को पीछे से गोली मार दी। इसके बाद उसने रेनी की लाश के साथ दुष्कर्म किया। उसकी यह लालसा यहीं तक सीमित नहीं रही। सगावा ने रेनी के शरीर के कई हिस्सों को काटकर दो दिनों तक खाया और कई हिस्सों को फ्रिज में रखा।
यह भी पढ़ें: शादी के हफ्तों बाद भी शारीरिक संबंध न बनाने पर पत्नी ने मांगा करोड़ों का मुआवजा, जानें क्या है नियम?
जेल और मानसिक अस्पताल
सगावा शरीर के बाकी हिस्सों को फेंकने जा रहा था कि टपकते खून को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में उसने साफ कहा कि उसने रेनी को खाने के लिए मार डाला। हालांकि फ्रांस की अदालत ने उसे सनकी और मानसिक रूप से अस्थिर करार दिया और उसके खिलाफ सभी गंभीर आरोप हटा दिए। सगावा केवल दो साल जेल में रहा फिर कुछ समय मानसिक अस्पताल में गुजारा। बाद में वह जापान लौट गया जहां कानून के कारण उसे पकड़ना संभव नहीं था।