अब पाक में पैर फैला रहा है ISIS

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2016 - 12:34 PM (IST)

इस्लामाबाद:आतंकी संगठन आई.एस.आई.एस अब धीरे-धीरे पाकिस्तान में अपने पांव पसारने की कोशिश में लगा है।ये संगठन उज्बेक आतंकवादियों की भर्ती कर रहा है और तालिबानी लड़ाकों और पाकिस्तान के सबसे हिंसक सांप्रदायिक संगठनों की अपने यहां भर्ती करने में जुटा है।इस बात की जानकारी पाक के पुलिस अधिकारियों, तालिबान अधिकारियों व विशेषज्ञों ने दी है। 


गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले शनिवार को हुए हमले के पीछे आई.एस का हाथ था,जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी और 100 लोग घायल हो गए थे।इतना ही नहींIS ने अपने एक बयान में एक तस्वीर जारी कर कहा था कि उसके एक फिदायीन हमलावर ने शिया संप्रदाय के मुसलमानों की हत्या के मकसद से दरगाह पर हमला किया।


पिछले महीने बलूचिस्तान की पुलिस अकादमी में हुए हमले में शामिल हमलावरों में से एक की तस्वीर भी IS ने जारी की थी तब 2 तालिबानी अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हमलावर एक उज्बेक था जिसके इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान के सदस्य होने की पूरी संभावना है।बता दें कि बलूचिस्तान में 26 अक्टूबर को पुलिस अकादमी पर हुए हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।पाकिस्तान के स्थानीय संगठनों का इस तरह IS के साथ मिलकर आतंकी हमले करना इस बात का संकेत देता है कि इस्लामिक स्टेट किस तरह पाकिस्तान में घुस रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News