अमेरिका-ईरान जंग का असर पाकिस्तान में: पेट्रोल पंप पर चली गोलियां, एक कर्मचारी की मौत (Video)

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 07:24 PM (IST)

Islamabad:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचने लगा है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण तेल आपूर्ति को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच Sialkot में एक पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद गोलीबारी हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार को Daska Road स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई।  रिपोर्ट के अनुसार Pakistan में लोगों के बीच यह डर फैल गया है कि अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।  विशेष रूप से Strait of Hormuz के बंद होने की आशंका ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस वजह से कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
 

BREAKING: Oil crisis hits Asia after Israel-US war with Iran.

One man shot dead in Sialkot, Pakistan, after refusing to give extra petrol to a car driver. pic.twitter.com/lgvp1O1oMX

— Saturn World News (@SaturnWorldNews) March 7, 2026

पुलिस के अनुसार एक कार में आए दो लोग पेट्रोल भरवाने के बाद अपने साथ लाए दो डिब्बों में भी पेट्रोल भरवाना चाहते थे। लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारी Dost Mohammad ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक कार सवार लोगों ने पहले कर्मचारियों को धमकी दी और वहां से चले गए। करीब एक घंटे बाद वे हथियारों के साथ वापस आए और पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला करते हुए गोलीबारी कर दी।  इस हमले में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 25 वर्षीय मोहम्मद सिबतैन ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News