Russia-Ukraine War: हथियारों से लैस 4-4 सैनिकों से निहत्थे भिड़ गए यूक्रेन के ये बुजुर्ग दंपती, Video भर देगा आपके अंदर जोश

Monday, Mar 14, 2022 - 12:49 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस-यूक्रेन जंग के 19वें दिन दोनों देशों की ओर से अभी तक युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। लवीव के सैन्य अड्डे व कीव पर रविवार को रूसी सैनिकों द्वारा हमले तेज हो गए। सैन्य अड्डे पर हुए हमले में 35 की मौत हो गई व 134 लोगघायल हो गए। वहीं शरणार्थियों के काफिले पर रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित यूक्रेन के 7 लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद यह काफिला वापस लौटने के लिए मजबूर हो गया। इन सबके बीच यूक्रेन के सैनिक और आम लोग भी दुश्मनों का डटकर सामना कर रहे हैं। इसकी ताजा उदाहरण ये वीडियो है जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि हथियारों से लैस कुछ रूसी सैनिक एक घर में दाखिल होते हैं। उनकी आवाज सुनकर अंदर से 1 बुजुर्ग दंपत्ति बाहर निकलता है। वह सैनिकों से कुछ कहते हैं। इसके बाद एक सैनिक कुछ कहते हुए उन्हें डराने की कोशिश करता है। वह डराने के लिए हवा में फायरिंग भी करता है, लेकिन बुजुर्ग पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। फायरिंग के बाद भी बुजुर्ग बिना डरे रूसी सैनिकों से बहस करते रहते हैं। कुछ देर तक दोनों पक्षों में बहस चलती है, लेकिन अंत में रूसी सैनिकों को घर छोड़कर बाहर निकलना पड़ता है। इस वायरल वीडियो को कीव स्थित अमेरिकी दूतावास के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज से निकाला गया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। बुजुर्ग दंपत्ति की बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है। 
 

 

Anil dev

Advertising