Adult साइट्स खंगाल रहे तालिबान के लड़ाके, जानिए क्या है आतंकी संगठन का खौफनाक प्लान

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 04:23 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की पूरी तरह से वापसी हो चुकी है और तालिबान ने देश पर अपना नियंत्रण कर लिया है। खुद को बदला हुआ संगठन दर्शाने की कोशिशों में जुटा तालिबान महिलाओं को अधिकार दिए जाने का आश्वासन देता आया है, लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स में उसकी सच्चाई सामने भी आ चुकी है। अब बताया जा रहा है कि सत्ता हासिल करने के बाद तालिबान एडल्ट साइट्स खंगाल रहा है। दरअसल, आतंकी संगठन द्वारा ऐसी अफगानी सेक्स वर्कर्स की लिस्ट तैयार की जा रही है जिनकी वीडियो एडल्ट साइट्स पर मौजूद हैं। तालिबान के पिछले शासन में भी ऐसी कई महिलाओं को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दी गई थी। 

द सन ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि तालिबान अब इन सेक्स वर्कर्स को सार्वजनिक रूप से सजा देने या फिर खुद के आनंद के लिए और उन्हें अपमानित करने के लिए उनकी लिस्ट तैयार कर रहा है। ये इन महिलाओं को नरक जैसी स्थिति में ढकेल देगा। रिपोर्ट के अनुसार एडल्ट साइट्स को खंगालने के दौरान कुछ वीडियोज में कथित तौर पर पश्चिमी देशों के लोगों के साथ यौन संबंध बनाने वाली महिलाओं को देखकर तालिबान का रोष और बढ़ गया है। सूत्र ने दावा किया की ऐसी महिलाओं को "सिर काटने, पत्थर मारने या लटकाए जाने'' जैसी सजा से पहले तालिबानी लड़ाकों द्वारा सामूहिक बलात्कार का सामना करना पड़ता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान की यह कार्रवाई उसके पाखंड को प्रदर्शित करती है। एक तरफ जहां तालिबानी अश्लील साहित्य की निंदा करने का दिखावा करते हैं, वहीं, उसके लड़ाके अफगान सेक्स वर्कर्स की पहचान के लिए एडल्ट साइट्स की गहराई से छानबीन कर रहे हैं। ताकि वे उन महिलाओं को मार सकें या फिर उन्हें अपना गुलाम बना सकें।  आपको बता दें कि तालिबान ने 90 के दशक में अफगानिस्तान पर अपने शासन के दौरान महिलाओं को बुरी तरह प्रताड़ित किया था। इतना ही नहीं तब सार्वजनिक रूप से बड़ी बेरहमी से उनकी हत्याओं को अंजाम दिया जाता था। रिपोर्ट में बताया गया है कि तालिबान ने पिछले दो दशकों में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में उस रणनीति को जारी रखा है, जिसके तहत उसके लड़ाके शादी से बाहर यौन संबंध रखने के लिए महिलाओं को शिकार बनाते हैं और विरोध करने पर हत्या भी कर देते हैं।

बता दें कि अफगानिस्तान में सेक्स कार्य अवैध है, लेकिन देश में व्यवसाय बढ़ने के साथ सेक्स के लिए खुद को बेचने वाले पुरुषों और महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई थी। ऐसा इसलिए  क्योंकि इन लोगों के पास कोई दूसरा काम नहीं था। अफगानिस्तान में मानवाधिकार संगठनों ने जून में चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान से सुरक्षाबलों की वापसी से पहले देश की राजधानी काबुल में "सैकड़ों" सेक्सवर्कर्स थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये वेश्यालय दोस्तों के घरों, कॉफी की दुकानों और ब्यूटी सैलून में चल रहे थे। अब तालिबान के शासन में आने के बाद वहां सेक्स वर्कर्स, खासकर महिलाओं को क्रूरता और दमन का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें सख्त नए नियमों और नैतिक संहिताओं के साथ जीने के लिए मजबूर किए जाने का डर है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News