नेतन्याहू का बड़ा बयान: हमारे हमलों से ईरान की टूट रही ‘हड्डियां'', क्रूर सत्ता को बदलना जनता के हाथ में

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 04:49 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने ईरान की सत्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान में शासन परिवर्तन अंततः वहां की जनता के हाथ में है, लेकिन इजरायल की सैन्य कार्रवाई से मौजूदा शासन पर दबाव बढ़ रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की इच्छा है कि ईरान की जनता उस शासन से मुक्त हो सके जिसे उन्होंने “तानाशाही” बताया। उन्होंने कहा कि अब तक की सैन्य कार्रवाइयों से ईरान के शासन को गंभीर नुकसान पहुंचा है। नेतन्याहू के अनुसार, “हमारा उद्देश्य यह है कि ईरानी लोग खुद इस अत्याचार की व्यवस्था को खत्म करें। अगर हम और ईरानी जनता मिलकर सफल होते हैं तो इससे क्षेत्र में स्थायी बदलाव आ सकता है।”
 

नेतन्याहू ने यह टिप्पणी नेशनल हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर के दौरे के दौरान की। यह दौरा इजरायल के सैन्य अभियान Operation Roaring Lion के बीच हुआ, जहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें युद्ध के दौरान मेडिकल सिस्टम की तैयारियों की जानकारी दी। इस बीच ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है।IRGC ने कहा कि युद्ध कब खत्म होगा इसका फैसला केवल तेहरान करेगा, न कि अमेरिका। IRGC ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trumpके उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने संघर्ष खत्म होने का संकेत दिया था।ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका जनमत को प्रभावित करने के लिए “चालाकी और धोखे” का इस्तेमाल कर रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News