जानलेवा हमला होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प का बयान आया सामने
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 09:11 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क। Donald Trump ने शनिवार (25 अप्रैल 2026) की रात व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना बेहद चौंकाने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान होटल के बॉलरूम के बाहर अचानक फायरिंग हुई, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने तुरंत ट्रंप और अन्य वरिष्ठ नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से वह सुरक्षित है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि, “ऐसी घटनाएं हमेशा चौंकाने वाली होती हैं। हम कार्यक्रम जारी रखना चाहते थे, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि ऐसे अपराधी हमारे जीवन के तरीके को बदलें। लेकिन सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम रोकने का फैसला लिया गया, जिसे मैं समझता हूं।” सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हमलावर के पास कई हथियार थे, लेकिन समय रहते उसे काबू कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
