कोविड-19 का कहर अब भी जारी!  दुनियाभर में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों की जा चुकी है जान

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 02:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमितों की संख्या पांच करोड़ के पार पहुंच गयी है और 12.56 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 5,03,95,174 लोग संक्रमित हुए हैं और 12,56,177 लोग जान गंवा चुके है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 99,68,015 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,37,568 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में एक लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं। 

PunjabKesari


भारत कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,903 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 85.53 लाख से अधिक पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 79.17 लाख से अधिक हो गयी है। जबकि 490 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,26,611 हो गया। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,992 घटकर 5,09,673 रह गई है। ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 56.64 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 1,62,397 लोगों की मौत हो चुकी है और 51.47 लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। फ्रांस ने संक्रमितों के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है। देश में अब तक 18.35 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 40,490 लोग काल के गाल में समा गए हैं। 

PunjabKesari


रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 17.60 लाख से अधिक हो गई हैं और अब तक 30,292 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 13.29 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,833 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 33,560 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक करीब 11.95 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा मृतकों के मामले में पांचवें स्थान पर है और 49,134 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,791 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 95,027 लोगों की मौत हो चुकी है। यह मृतकों के मामले में पांचवें स्थान पर है। यूरोपीय देश इटली कोरोना संक्रमितों के मामले में पेरू से आगे निकल गयी है। देश में इस जानलेवा वायरस से 9.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,394 लोगों की मौत हुई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,821 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,807 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

PunjabKesari

जर्मनी ने इस महामारी से संक्रमित के मामले में ईरान को पीछे छोड़ दिया है और अब तक इस वायरस की चपेट में 6,82,624 लोग संक्रमित हो गए हैं तथा 11,372 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से करीब 6,82,486 लोग संक्रमित हुये हैं और 38,291 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 5.46 लाख से अधिक मामले हैं तथा 7,872 लोगों की मौत हुयी है। चिली में कोरोना से लगभग 5.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,543 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 4.98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,327 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और मृतकों का आंकड़ा 13,055 तक पहुंच गया है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.74 लाख से अधिक है तथा 8,695 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.37 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 14,614 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.20 लाख से अधिक हो गई है और 6,0467 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैड ने संक्रमितों के मामले में चेक गणराज्य को पीछे छोड़ दिया और यहां अब तक 4.16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,072 लोगों की मौत हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News