इंडोनेशिया ट्रेन हादसे की वजह बनी टैक्सी; अब तक 14 लोगों की मौत व 84 घायल, कोच काट कर निकाले शव (Video)
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 11:41 AM (IST)
International Desk: इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता के पास एक भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जबकि 84 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा Bekasi इलाके में सोमवार देर रात हुआ, जब एक कम्यूटर ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेन आपस में टकरा गईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे की शुरुआत तब हुई जब कम्यूटर ट्रेन पहले रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक टैक्सी से टकराई, जिसके बाद दूसरी ट्रेन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री उनमें फंस गए।
Breaking NEWS on the Train Crash in Bekasi, Indonesia:
— Just Lookin 🪙🦩 (@JustLookingMon) April 28, 2026
That killed 4 & 38 injured other people when two trains had a collision. 🚇
Subway#crash #breaking pic.twitter.com/5iqiyrsJ7H
बचाव एजेंसियों ने मंगलवार को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। फंसे हुए यात्रियों को निकालना बेहद मुश्किल था, क्योंकि डिब्बे बुरी तरह मुड़ चुके थे। बचावकर्मियों को धातु काटने के उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान महिला कोच में हुआ, जहां सभी मृतकों के महिला होने की पुष्टि हुई है। कई महिलाएं मलबे में दब गई थीं, जिससे उनकी जान चली गई।
14 meninggal dunia, 84 korban luka sedang dirawat di RS terdekat. pic.twitter.com/b0OGzR3fKD
— Nakula (@03__nakula) April 28, 2026
घटना के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और हादसे की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास भारी ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए वहां फ्लाईओवर बनाया जाएगा। PT KAI और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति इस हादसे की जांच कर रही हैं। इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इंडोनेशिया में इस तरह के सड़क और रेल हादसे आम हैं, जो खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और रखरखाव की कमी की ओर इशारा करते हैं।
