इंडोनेशिया: नौका दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 04, 2018 - 05:48 AM (IST)

जकार्ता: इंडोनेशिया के तट पर एक नौका के मंगलवार को पलट जाने से दो बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। बचाव कर्मी नौका में सवार अन्य सैकड़ों यात्रियों को बचाने के कार्य में जुटे हैं।
PunjabKesari
स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख दरफियान मुर्की ने कहा कि 16 शव बरामद हो गए हैं। 39 घायलों को भी बचाया गया है, लेकिन पोत यात्री सूची पर दर्ज सभी 139 लोगों का पता अभी नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त तलाश जारी है। बचाव दल एवं मछुआरें पीड़ितों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 
PunjabKesari
घटना की तस्वीरों में लोग केएम लेस्तरी नौका के कोनों पर लटके नजर आ रहे हैं। वहीं कई यात्री पानी में मदद का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि मशहूर पर्यटक लेक सुमात्रा में दो सप्ताह पहले लापता हुई नौका की तलाश आज ही अधिकारियों ने बंद की। इसमें करीब 160 लोग सवार थे।            


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News