अवैध रूप से आए सिख को वापस भारत भेजेगा अमरीका

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 01:12 PM (IST)

न्यूयॉर्क: अवैध अप्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई अभी भी जारी है और करीब एक दशक पहले मेक्सिको के रास्ते अमरीका में अवैध तरीके से आने वाले 39 वर्षीय एक सिख को भारत वापस भेजा जाएगा।   


बलजीत सिंह ने 12 साल पहले टेक्सास की सीमा को अवैध तरीके से पार किया था। उनके वकील ने बताया कि पंजाब में धार्मिक उत्पीड़न के चलते सिख होने के नाते उन्हें अपनी जान का खतरा था जिस कारण वह यहां आ गए। 


मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, बलजीत सिंह का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह दो बच्चों के पिता हैं जो अमरीका के नागरिक हैं। उन्हें अप्रवासन अधिकारियों के पास जांच के लिए नियमित अवधि पर जाना होता है। इस माह के शुरू में ऐसी ही एक जांच के दौरान उन्हें बताया गया कि उन्हें 90 दिनों के बाद वापस भारत भेजा जाएगा। एक हफ्ते की हिरासत के बाद सिंह को टखनों पर एक मॉनीटर के साथ छोड़ा गया है और तीन महीने खत्म होने के बाद उन्हें भारत लौटना होगा।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शासन में आने से पहले वादा किया था कि वह अमरीका में गैरकानूनी रूप से रह रहे 110 लाख लोगों को निष्कासित कर देंगे जो अमरीकी रोजगारों पर काबिज हैं और अपराध को बढ़ावा देते हैं। सिंह ने देश में रहने के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। एक न्यायाधीश ने उनके इस मामले(आश्रय देने)को खारिज कर दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News